Entertainment

इस पुरानी तस्वीर में छिपी है सफेद बिल्ली, 15 सेकंड में ढूंढ़ निकालने का है चैलेंज

Optical Illusion इस ऑप्टिकल इल्यूज को सिर्फ वही लोग सुलझा सकते हैं जो काफी अकलमंद हैं। सिर्फ एक प्रतिशत लोग ही इस पुरानी तस्वीर में छिपी दूसरी बिल्ली को सिर्फ 15 सेकंड में ढूंढ़ कर निकाल सकते हैं।

Optical Illusion : अगर आप अपने कीमती समय में कुछ क्रिएटिव करना चाहते हैं, तो आजकल सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन खूब वायरल हो रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि ऑप्टिकल इल्यूजन आपका फोकस बेहतर कर सकते हैं और आपको एक नया स्किल भी देते हैं। इसके लिए आप ऑप्टिकल इल्यूजन के अलावा ब्रेन टीजर, आईक्यू टेस्ट और न जाने क्या-क्या कर सकते हैं। इन एक्टिविटीज को अगर आप रोजाना सुलझाएंगे, तो इससे आपके ब्रेन सेल्स के बीच का कनेक्शन मजबूत होगा, दिमाग मजबूत होगा और आपकी याददाश्त बेहतर बनेगी।

आज की ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको एक पुरानी तस्वीर नजर आ रही होगी। जहां आपको तस्वीर में छिपी दूसरी बिल्ली को ढूंढ़ निकालना है। इस इल्यूजन को बनाने वालों का दावा है कि इसे सिर्फ 1% लोग ही ढूंढ़ पाते हैं। साथ ही इसे सुलझाने के लिए आपके पास सिर्फ 15 सेकंड का समय है।

सिर्फ 1% लोग ही ढूंढ़ पाते हैं छिपी हुई बिल्ली को

ऊपर दी गई तस्वीर एक वायल ऑप्टिकल इल्यूजन है, जो लोगों को कमरे में दूसरी बिल्ली को ढूंढ़ निकालने की चुनौती दे रही है। इस इल्यूजन में दो महिलाएं नजर आ रही हैं, जो टेबल के आमने सामने बैठकर बात कर रही हैं। एक काले रंग की बिल्ली को पीले रंग का गाउन पहनी महिला के पास बैठे देखा जा सकता है। दूसरी बिल्ली कहीं छिपी हुई है, जिसे आपको खोजना है।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस पुरानी तस्वीर में सिर्फ एक प्रतिशत लोग ही दूसरी बिल्ली को ढूंढ़ कर निकाल सकते हैं। इस ऑप्टीकल इल्यूजन तस्वीर की मदद से आप अपने आईक्यू को टेस्ट कर सकते हैं।

क्या आप 15 सेकंड में ढूंढ़ पाए दूसरी बिल्ली को?

इस पुरानी तस्वीर में एक बिल्ली तो नजर आ रही है, लेकन दूसरी बिल्ली कहीं खो गई है। अगर आपको इस दूसरी बिल्ली को ढूंढ़ने में दिक्कत आ रही है, तो आपको पीले गाउन वाली महिला की हैट की ओर देखना चाहिए। दूसरी बिल्ली उनकी हैट में छिपी हुई है। दरअसल, बिल्ली और हैट का रंग एक ही है। इस इल्यूजन को ज्यादातर लोग सुलझा नहीं पाते।

Related Articles

Back to top button
Event Services