State NewsUttar Pradesh

नवाबगंज में SIR अभियान को लेकर भाजपा की बैठक, छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी सौंपी

नवाबगंज (बरेली)। विधानसभा क्षेत्र नवाबगंज में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री डॉ. निर्भय सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आगामी 21, 22, 28 और 29 नवंबर को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने शक्ति बूथों पर पहुंचकर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें और मतदाता सूची का निरीक्षण करें। इस दौरान जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक फॉर्म भरवाने तथा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करें।

बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए विधायक डॉ. एम.पी. आर्य की ओर से आश्वासन दिया गया कि जो पदाधिकारी 100 नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य करेंगे, उनके क्षेत्र में विधायक एवं सांसद निधि से 1 लाख से 5 लाख रुपये तक के विकास कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में नवाबगंज विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, महिला मोर्चा की मीनाक्षी गंगवार एवं डॉ. प्रियंका विश्वकर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements…..

Related Articles

Back to top button