कोरल मोटर्स नेक्सा द्वारा नई इलेक्ट्रिक SUV “E VITARA” का भव्य अनावरण

जिलाधिकारी Avinash Singh ने की लॉन्चिंग, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बताया भविष्य की आवश्यकता
📍 बरेली
Maruti Suzuki की नई इलेक्ट्रिक SUV “E VITARA” का भव्य अनावरण समारोह आज Coral Motors Nexa द्वारा जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, बरेली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी Avinash Singh ने आधिकारिक रूप से E VITARA का अनावरण किया।
कार्यक्रम में Coral Motors Nexa के MD Ajay Agrawal, Director Anant Gupta, Director Rakesh Kumar एवं GM Nikhil Kapoor विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ स्टाफ सदस्य लवी कुमार, अर्पित बत्रा, विकास प्रजापति एवं अमन शर्मा भी समारोह में मौजूद रहे।
अनावरण समारोह के दौरान जिलाधिकारी Avinash Singh ने स्वयं E VITARA को चलाकर देखा तथा इसकी शानदार परफॉर्मेंस, स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस और आधुनिक फीचर्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है और आने वाले समय में EV सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ेगा।
नई E VITARA अपनी एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी, बेहतरीन ड्राइविंग रेंज, कम रनिंग कॉस्ट एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीक के कारण ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प मानी जा रही है। आधुनिक सेफ्टी फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस यह SUV भविष्य की मोबिलिटी का नया अनुभव प्रदान करेगी।
यह आयोजन आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।




