HaryanaState News

सभा के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता ने चलाया स्वच्छता अभियान

गुरुग्राम, 7 अक्टूबर। लेजर वैली स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क में विकसित भारत संकल्प सभा के समापन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं सफाई कर कचरा एकत्रित किया और लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।

इस दौरान भाजपा विधायक मुकेश शर्मा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।

Advertisements….

Related Articles

Back to top button