लखनऊ में परिवहन मेला 2026 का आयोजन।

लखनऊ में भव्य परिवहन मेला 2026 का शुभारंभ, वाहन सेवाओं और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
जोनल डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर लखनऊ श्री राधेश्याम ने फीता काटकर किया उद्घाटन
लखनऊ, 27 नवंबर। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से लखनऊ में भव्य परिवहन मेला 2026 का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जोनल डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, लखनऊ श्री राधेश्याम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारी, वाहन डीलर्स एवं ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मेले में दोपहिया, चारपहिया एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही आम नागरिकों को परिवहन विभाग की विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई।

आयोजन में लंबित कर एवं बकाया वसूली, बकाया राशि पर छूट एवं राहत, नए वाहनों के अग्रिम कर की वसूली, वाहन पंजीकरण, फिटनेस, परमिट एवं कर संबंधी सेवाओं की जानकारी प्रमुख रूप से शामिल रही। इसके अलावा पुराने वाहनों के स्थान पर नए वाहन पंजीकरण से जुड़ी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।

परिवहन मेले का उद्देश्य वाहन स्वामियों की समस्याओं का समाधान करना और विभागीय सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा। यह आयोजन वाहन डीलर्स, ऑटोमोबाइल कंपनियों एवं व्यवसायियों के लिए भी नेटवर्किंग और व्यावसायिक अवसरों का मंच बना।

Advertisements…..





