10 शादियां कर चुका था शख्स, भाभी ने इसलिए करवाया कत्ल….
सगी भाभी ने 3 करोड़ की जमीन के लालच में सुपारी देकर कराई थी हत्या

दस महिलाओं से शादी करने के बाद भी जब उसके कोई औलाद नहीं हुई तो उसने अपनी करोड़ों की जमीन भतीजे को देने की इच्छा जाहिर की। यह बात उसकी भाभी को नागवार गुजरी तो उसने ही देवर का कत्ल (Murder ) करा दिया।
दरअसल यूपी के बरेली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां भाभी ने करोड़ो की जमीन के लालच में सगे देवर की सुपारी देकर हत्या करा दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारी भाभी सहित चार हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
ये भी पढ़ें..12 साल की लड़की बनी मां, बच्चे के पिता की उम्र सिर्फ 15 साल, हर तरफ हो रही चर्चा
10 महिलाओं से शादियां की लेकिन कोई संतान नहीं
बता दें कि 55 वर्षीय जागन लाल की 20 जनवरी को गला दबाकर हत्या (Murder ) कर दी गई। बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र करने वाले जागन लाल के पास 14 बीघा बेशकीमती जमीन थी।
घरवालों की मानें तो जागन लाल ने 10 महिलाओं से शादियां की लेकिन कोई संतान नहीं हुई। जागन लाल की कई पत्नियों की मौत हो चुकी है तो कुछ उसे छोड़कर चली गईं। इस समय भी 55 बर्षीय जागन लाल दो पत्नियों के साथ गांव में ही रहता था। उसकी करोड़ों की जमीन पर दूसरों की नजर थी।
भाभी ने सुपारी देकर करवाया कत्ल…
वहीं रात के अंधेरे में जागन लाल की अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो हत्या के पीछे कहानी जानकर हैरान रह गई। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि सगी भाभी ने 3 करोड़ की जमीन के लालच में सुपारी देकर कराई थी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक जागन लाल ने अपनी देखभाल के लिए अपने परिवार के एक भतीजे को अपने साथ रख लिया था। अपनी सारी जमीन उसी के नाम वसीयत कराने की सोच रहा था। जैसे ही यह बात उसकी सगी भाभी मुन्नी देवी को पता चली तो उसने देवर की हत्या की साजिश रच डाली।
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी रोहित सिंह साजवान का कहना है कि दो दिन पहले भोजीपुरा में जागन लाल नामक शख्स की गला दबाकर हत्या (Murder ) कर दी गई थी। इसका सफल अनावरण करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपनी जमीन मृतक शख्स अपने भतीजे को देना चाहता था। इस बात से नाराज उसकी भाभी ने भाड़े के हत्यारे से उसकी हत्या करा दी।
ये भी पढ़ें..होटल रूम में महिला अधिकारी के साथ इस हाल में पकड़ा गया क्रिकेटर..!
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601