मिस्टर एंड मिसेज, मिस आइकॉनिक फेस फिनाले सीजन-5 का आयोजन 19 सितंबर को

बरेली की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, टीवी अभिनेत्री लता सभरवाल होंगी मुख्य अतिथि
बरेली, 17 सितंबर। मिस्टर एंड मिसेज एवं मिस आइकॉनिक फेस फिनाले 2026 के पांचवें सीजन को लेकर बुधवार को जैन गार्डन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों ने सहभागिता की।
आयोजकों ने बताया कि 19 सितंबर को मिस्टर एंड मिसेज एवं मिस आइकॉनिक फेस फिनाले सीजन-5 का आयोजन किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम के माध्यम से बरेली की विभिन्न प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है, जहां प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री लता सभरवाल होंगी। शो का आयोजन सिमरन शर्मा द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन का पांचवां सीजन है, जिसे लेकर प्रतिभागियों और आयोजकों में उत्साह है।
प्रेस वार्ता के दौरान सिमरन शर्मा, सपना शर्मा, विजय गर्ग, रचना सक्सेना, शिल्पी ठाकुर, जतिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Advertisements…..





