State NewsUttar Pradesh

19 से दो दिवसीय अतरंगी फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन

डिजाइनर कलेक्शन, लग्जरी ज्वेलरी, होम डेकोर और फूड कॉर्नर रहेंगे आकर्षण का केंद्र

बरेली, 18 सितंबर। रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज की ओर से 19 एवं 20 सितंबर को पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी होटल में अतरंगी फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय प्रदर्शनी में फैशन, लाइफस्टाइल और मनोरंजन से जुड़े विभिन्न आकर्षण देखने को मिलेंगे।

क्लब की अध्यक्ष रेनुप्रिया महाजन एवं सचिव नीलू मेहंदीरत्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में डिजाइनर कलेक्शन, फेस्टिव वियर, लग्जरी ज्वेलरी और आकर्षक होम डेकोर के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न व्यंजनों के लिए फूड कॉर्नर, लाइव म्यूजिक, मेहंदी और चूड़ियों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष किड्स जोन तैयार किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शनी में लोगों को खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन और खान-पान का भी अवसर मिलेगा। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Advertisements….

Related Articles

Back to top button