JyotishNational

12 साल की लड़की बनी मां, बच्चे के पिता की उम्र सिर्फ 15 साल, हर तरफ हो रही चर्चा

12 साल की लड़की बनी मां, प्रशासन ने उठाया ऐसा कदम, हो रही खूब चर्चा

एक 12 साल की लड़की (mother) ने प्रीमैच्योर बेबी को जन्म दिया। चौकाने वाली बात यह कि इस बच्चे के पिता की उम्र सिर्फ 15 साल है। लेकिन दोनों ने अब अपना अलग घर बसाने का फैसला किया है और अपने माता-पिता का घर छोड़ दिया है।

वहीं स्थानीय प्रशासन ने इन छोटे मगर अनोखे परिवार को मदद देने का फैसला किया है। इस नन्हे से परिवार के बारे में जब स्थानीय प्रशासन को पता चला और उन्हें ये भी पता चला कि ये बच्चे अलग घर बसा रहे हैं, तो मैक्सिको टेकामेक शहर के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने गए।

ये भी पढ़ें..Karishna Shroff के ये बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर मचा रहे हैं धमाल

हर माह मदद करेगा प्रशासन

दरअसल बच्चे ने तय समय से एक महीने पहले ही जन्म ले लिया। जिसके बाद प्रशासन ने हर महीने 2500 पीसो यानि भारतीय मुद्दा में करीब सवा आठ हजार रुपए हर महीने के मदद की घोषणा की।

बच्चे को जन्म देने वाली लड़की (mother) और बच्चे का 15 वर्षीय पिता दोनों ही अभी स्कूल में पढ़ते हैं। लेकिन उन्होंने अपने माता पिता से अलग होने का फैसला कर लिया था। प्रशासन उस इलाक में ग्रेट होम प्रोग्राम चला रहा है। जिसके तहत प्रशासन ने इस कपल की मदद का फैसला लिया।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

टेकामेक शहर के मेयर मारिएला गुटिरेज ने इस कपल के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। ऐसा करने का मकसद लोगों में जागरुकता फैलाने की है। ताकि लोग जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।

ये भी पढ़ें..Video : सिरफिरे ने हाथी पर फेंका जलता हुआ टायर, तड़प-तड़प कर हुई मौत, दिल दहलाने वाला दृश्य

 

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services