Jyotish

खौफनाक : इंसान के मांस का अचार बनाकर खाते थे पति-पत्नी, 30 लोगों को बना चुके थे अपना शिकार…

पूरी दुनिया में ऐसी कई घटनाएं होती है जिसे सुनकर लोग हैरान रह जाते है। कुछ ऐसा ही हुआ था रूस में। यहां एक दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के वक्त इस कपल पर एक वेट्रेस के साथ एक अन्य शख्स को मारने और उसके मांस को खाने का आरोप लगा था। लेकिन जब गिरफ्तारी के बाद इस कपल ने अपने राज खोल तो हर कोई दंग रह गया।

घटना 2017 की है। दरअसल रूस के क्रासनोदर शहर में पुलिस को गश्त के दौरान एक मोबाइल मिला। पुलिस ने जब फोन चेक किया तो उसमें एक ऐसी फोटो दिखाई दी जिसमें एक आदमी मानव शरीर के साथ सेल्फी ले रहा था।

इस फोटो को देखने के बाद पुलिस ने सेल्फी लिए शख्स की तलाश शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस दिमित्री बाकेशेव और उसकी पत्नी नतालिया को क्रासनोदर शहर से गिरफ्तार किया।

पुलिस से पूछताछ में इस कपल ने स्वीकार किया कि उन्होंने 30 से अधिक लोगों को मारकार और उनके मांस से अचार बनाकर उसे लोकल रेस्टोरेंट में बेचा था। इस मामले के बाद रूस के कई शहरों में सनसनी फैल गई थी।

इस कपल के घर की तलाशी ली गई तो पुलिस को 8 लोगों के शरीर के अंग बरामद हुए। सा​थ ही पुलिस को इस कपल के घर से 19 लोगों की खाल भी मिली थी।

human flesh

कपल ने अपने घर में एक तहखाना बना रखा था जहां वो अपने शिकार हुए लोगों के बॉडी पाट्रर्स रखते थे और उनके साथ सेल्फी लेते थे। दिमित्री बाकेशेव और न​तालिया लोगों को मारकर उनके शरीर से खाल भी उतार लेते थे।

ये कपल लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए उन्हें एक ड्रग्स देते था। ड्रग्स का नशा चढ़ते ही ये उनकी हत्या कर देते थे। पुलिस ने दोनों को मनोरोग से जुड़े टेस्ट करवाए जिसमें दोनों मानसिक तौर पर स्वस्थ पाए गए थे। इसके बाद इन दोनों पति पत्नी को 12 साल जेल में रहने की सजा मिली थी।

ये भी पढ़ें: खाकी का कारनामाः रिश्वत लेकर भी दर्ज किया देशद्रोह केस, 5 पुलिसकर्मी निलंबित…

ये भी पढ़ें: प्रेमिका ने ठुकराया तो कौड़ियों में बेचा ढाई करोड़ का बंगला और बन गया लुटेरा

Related Articles

Back to top button
Event Services