फोर्स 3 में एक्शन के साथ लगेगा ग्लैमर का तड़का, नोरा फतेही करेंगी स्पेशल डांस नंबर

छह साल बाद जॉन अब्राहम और नोरा फतेही की जोड़ी फिर आएगी नजर, 19 मार्च 2027 को रिलीज होगी फिल्म
लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म ‘फोर्स 3’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म में अब ग्लैमर और मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही की एंट्री हुई है। वह फिल्म में एक विशेष डांस नंबर में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए जॉन अब्राहम और नोरा फतेही करीब छह साल बाद एक बार फिर साथ दिखाई देंगे।
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, नोरा फतेही को फिल्म के विशेष डांस नंबर के लिए साइन किया गया है। यह हाई-एनर्जी म्यूजिकल परफॉर्मेंस होगी, जिसे बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करने की तैयारी है।

फिल्म ‘फोर्स 3’ में जॉन अब्राहम एक बार फिर एसीपी यशवर्धन सिंह के दमदार किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ हर्षवर्धन राणे, तान्या मानिकतला और सूर्या शर्मा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
एक्शन, रोमांच और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और नोरा फतेही के स्पेशल डांस नंबर का इंतजार है।
Advertisements…..




