Jyotish

राशिफल 10 नवंबर 2023

मेष राशि

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में बीतने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। आकस्मिक कोई दुर्घटना का योग परिवार में घट सकती है। आज वाणी पर संयम रखना आपके लिए बेहद अहम है, नहीं तो कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार में आपसी मनमुटाव दूर करने का प्रयास करें।

वृषभ राशि

आज का दिन आप किसी विशेष काम को लेकर बहुत परेशान रह सकते हैं, परंतु आज उसमें सफलता मिलना संभव नहीं है। परिवार में बच्चे और पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मानसिक तनाव आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग अड़चन पैदा करेंगे, आज कोई बड़ा लेनदेन न करें।

मिथुन राशि

आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़े आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपको ही बड़ी पार्टनरशिप कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अहम रहने वाला है। आज आप परिवार और बच्चों के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। किसी नए बड़े कार्य की योजना मन में बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश का योग बन रहा है।

सिंह राशि

आज के दिन आप किसी बात विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई विशेष कार्य में रूकावट आ सकती हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन आप आपने किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। यात्रा आदि में सुखद अनुभूति होगी। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपको लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया परिवर्तन करने का विचार मन में आ सकता है, जो आपके लिए लाभकारी होगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए संभल कर चलने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा रिस्क आज व्यापार में न उठाएं, नहीं तो बड़ी हानि का शिकार होना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी पर अत्यधिक निर्भर होना आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति दिखाई पड़ेगी। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए वाहन आदि चलाना सावधानीपूर्वक जरूरी है, नहीं तो आप किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आज अपने कार्यक्षेत्र के कार्य के लिए आप बाहर की यात्रा कर सकते हैं, जिस कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। आज का दिन परिवार में मतभेद की स्थिति दिखाई देगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, विवाद से दूर रहें।

धनु राशि

आज आप जो भी कार्य करें उसमें थोड़ा सोच विचार लें, नहीं तो आज बड़ा कार्य करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी पर आंखें मूंद कर विश्वास करना आज आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

मकर राशि

आज आपके कार्य में बहुत अड़चन आ सकती है। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं, आज उसे कार्य में विलंब होगा, जिस कारण आपका मन अशांत दिखाई देगा। न्यायालय पक्ष में शत्रु प्रबल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी धनराशि उधर के रूप में न दें, नहीं तो हानी होगी। परिवार में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ राशि

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा, कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई नया अनुबंध होगा। आय के बड़े स्रोत प्राप्त होंगे। साथ एक मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। इस कारण व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार और बच्चों के लिए आज बड़ी शॉपिंग कर सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आना लगा रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें, वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें।

Nagender pandey

9565994321

Related Articles

Back to top button
Event Services