Live Event

लखनऊ में संगीत प्रेमियों के लिए खास आयोजन

‘LETO Fidelity Spectrum: Softer Volumes’ का होगा आयोजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित Leto – Intimate Dining में संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष और अनोखे म्यूजिक सेशन “LETO Fidelity Spectrum: Softer Volumes” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शहर के उन लोगों के लिए खास होगा जो शांत माहौल में संगीत को गहराई से महसूस करना पसंद करते हैं।

आयोजकों के अनुसार, यह कोई सामान्य लाइव परफॉर्मेंस या बैकग्राउंड म्यूजिक इवेंट नहीं है, बल्कि एक विशेष “लिसनिंग एक्सपीरियंस” होगा, जहां संगीत की हर बारीकी और धुन को ध्यानपूर्वक सुनने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में मॉडर्न म्यूजिक, एम्बियंट इलेक्ट्रॉनिक्स और जैज़ आधारित धुनों को हाई-फिडेलिटी साउंड सिस्टम के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

इस दौरान वातावरण को शांत और सहज बनाए रखा जाएगा ताकि लोग बिना किसी शोर-शराबे के संगीत का आनंद ले सकें। कार्यक्रम में हस्तनिर्मित पेय पदार्थ भी उपलब्ध रहेंगे, हालांकि फूड सर्विस नहीं दी जाएगी ताकि पूरा फोकस संगीत और माहौल पर बना रहे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सीमित सीटिंग व्यवस्था रखी गई है और प्रवेश केवल रिजर्वेशन के माध्यम से ही मिलेगा। टिकट खरीदने से पहले आयोजकों से संपर्क करने की भी अपील की गई है।

संगीत और एंटरटेनमेंट से जुड़े इस खास आयोजन को लेकर युवाओं और म्यूजिक लवर्स में उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button