2-3 जुलाई को लखनऊ में सजेगा ‘इंडियन ट्रेजर’ का 67वां संस्करण

लखनऊ। राजधानी के फैशन और लाइफस्टाइल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। Perfect Dream Events द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित “INDIAN TREASURE – 67th Edition” का आयोजन 2 एवं 3 जुलाई 2026 को होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ में किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुली रहेगी और प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
आयोजकों के अनुसार इस दो दिवसीय फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी में देशभर के 40 से अधिक प्रतिष्ठित डिजाइनर भाग लेंगे। आगंतुकों को 1000 से अधिक डिज़ाइनों में ब्राइडल और फेस्टिव वियर, लहंगे, साड़ियां, अनारकली, इंडो-वेस्टर्न परिधान, मेंसवियर, प्रीमियम ज्वेलरी, डिजाइनर बैग, फुटवियर, होम डेकोर, गिफ्टिंग आइटम, एक्सेसरीज़, स्किनकेयर एवं लाइफस्टाइल उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
आयोजक मिर्ज़ा तनवीर (एमडी, Perfect Dream Events) ने शहरवासियों से अपने परिवार एवं मित्रों के साथ प्रदर्शनी में पहुंचकर खरीदारी का आनंद लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए किसी प्रकार के पंजीकरण अथवा आरएसवीपी की आवश्यकता नहीं है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
9335230886, 9044099060
Advertisement….





