National

33 साल से केवल चाय पीकर हैं जिंदा, ‘चाय वाली चाची’ को देखकर डॉक्टर भी हैरान

33 साल से केवल चाय पीकर हैं जिंदा, ‘चाय वाली चाची’ को देखकर डॉक्टर भी हैरान

आपको यह जानकर यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच्चाई है। एक महिला 33 सालों से बिना कुछ खाए केवल चाय पीकर जिंदा है और पूरी तरह स्वस्थ भी है। इस महिला की अनूठी शारीरिक विशेषता को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं।

यह घटना छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड के बरदिया गांव में रहने वाली 44 साल की पल्ली देवी की है। आप इसे कुदरत का करिश्मा कहें या कुछ और, लेकिन इस महिला ने 11 वर्ष की उम्र में अचानक अन्न त्याग दिया।

परिवार के लोगों की मानें तो पिछले 33 सालों से लगातार उसने अन्न-जल को मुंह तक नहीं लगाया और केवल चाय के सहारे जिंदा है। आस-पास के इलाके में लोग इसे ‘चाय वाली चाची’ के नाम से जानते है।

छठी कक्षा से छोड़ दिया था खाना-

बता दें पल्ली अपने पिता के घर पर रहती हैं। इस बारे में उनके पिता रतिराम बताते हैं कि पल्ली जब छठी कक्षा में थी, तभी से उसने भोजन को कभी हाथ नहीं लगाया। उसने अचानक खाना-पीना त्याग दिया। पहले तो एक-दो माह तक उसने बिस्किट, चाय और ब्रेड लिया। उसके बाद उसने धीरे-धीरे बिस्किट और ब्रेड भी खाना छोड़ दिया।

गरीबी के कारण पीती है काली चाय-

chai wali chachi

गांव के पूर्व सरपंच बिहारी लाल राजवाड़े ने कहा, “सन 1994 में जब मैं सरपंच बना था, उसी समय से पल्ली को जानता हूं। पल्ली सिर्फ चाय पर पलती है। मुझे पता चला कि पहले तो वह दूध वाली चाय पीती थी, लेकिन गरीबी के कारण घर में रोजाना दूध आना बंद हो गया तो उसने प्रण कर लिया कि अब काली चाय ही पिएगी।

डॉक्टर भी हैरान-

सिर्फ चाय पीकर जिंदा रहने वाली इस महिला के बारे में जानकर डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल साइंस के मुताबिक ऐसा संभव नहीं है। इसलिए पल्ली को समूचे शरीर की जांच करवानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: यहां शादी के बाद भी संबंध नहीं बनाते लोग, हैरान कर देगी वजह…

यह भी पढ़ें: पैसे निकालने मुर्दा पहुंचा बैंक, देखकर कर्मचारियों के उड़े होश, 3 घंटे तक किया इंतजार !

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services