Entertainment

रब ने बना दी जोड़ी : 5.5 फीट दुल्हन ने 3 फिट के दुल्हे के साथ लिए फेरे, देखें तस्वीरें

पूरे देश में शादियों का दौर जारी है। युवक-युवतियां सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के जूनागढ़ में एक ऐसी शादी हुई है।

इस शादी की हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। कारण है दूल्हा दुल्हन। तस्वीर को देखकर आपको पता चल ही गया होगा। यह शादी जूनागढ़ में हुई।

यहां साढ़े पांच फीट की एक लड़की ने 3 फीट के दूल्हे को अपना जीवनसाथी बनाया। अहम बात यह है कि दूल्हे की उम्र दुल्हन से करीब 13 साल ज्यादा थी।

इस तरह हुई शादी-

shadi

बताया जा रहा है कि दूल्हे का नाम रमेश भाई डांगर है। जाम जोधपुर तहसील निवासी रमेश भाई की उम्र 42 साल है और वह सरकारी शिक्षक हैं।

वहीं, 29 साल की दुल्हन का नाम शांता मकवाणा है। वह सत्यम सेवा युवक मंडल के गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं। शांता को जन्म से ही दिखाई नहीं देता है। शांता ने बीएड किया है।

30 नवंबर को हुई शादी-

shadi

बताया जा रहा है कि रमेश भाई डांगर को किसी जानकार के माध्यम से शांता के बारे में पता चला था।

उन्होंने शांता से मुलाकात की और शादी करने की इच्छा जताई। रमेश भाई से बातचीत के बाद शांता ने शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद 30 नवंबर को दोनों की शादी कर दी गई।

चर्चित हुई शादी-

shadi

बताया जा रहा है कि गुजरात में शांता और रमेश भाई की शादी की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है।

लोगों का कहना है कि अगर कद को छोड़ दिया जाए तो यह काफी अच्छा रिश्ता है, क्योंकि दूल्हा और दुल्हन दोनों पढ़े-लिखे हैं।

यह भी पढ़ें: दूल्हे का काला रंग देख भड़की दुल्हन, फिर किया ऐसा काम कि तलाश कर रही पुलिस…

यह भी पढ़ें: 18 साल का लड़का हुआ प्रेग्नेंट, बताई चौकाने वाली वजह…

Related Articles

Back to top button
Event Services