Entertainment

एक्ट्रेस मोनालिसा ने बचपन को याद कर सड़क पर किया बच्चों वाला डांस,वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाली मोनालिसा आज टीवी जगत का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने शो ‘नजर’ से फैन्स के दिलों में अपनी एक अलग और खास जगह बनाई है। हालांकि भोजपुरी से टेलीविजन तक का ये सफर आसान नहीं था। बिग बॉस से में अपने व्यवहार के लिए पसंद की जाने वालीं मोनालिसा को लोग सिर्फ शोज में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी प्यार देते हैं। वह जब भी कोई वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो उनके चाहने वाले उस पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में मोनालिसा अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए नजर आईं।

स्कूल ड्रेस पहनकर पति के साथ किया डांस

मोनालिसा इन दिनों अपने पति विक्रांत सिंह के साथ स्टार प्लस के रिएलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आ रही हैं। वह सेट से अक्सर कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की। इस रील में वह अपने पति विक्रांत के साथ ‘पगली आ पगली’ गाने पर डांस कर रही हैं। लेकिन इस वीडियो में मोनालिसा के क्यूट डांस और अंदाज के साथ फैन्स को जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आ रही है वह है उनकी कॉस्टयूम। इस रील में मोनालिसा ने पिंक और ब्लू रंग की फ्रॉक पहनी हुई है और साथ ही दो जूडा बांधा हैं, तो वही उनके पति विक्रांत पिंक रंग की शर्ट और ब्लू हाफ पैंट में नजर आ रहे हैं।

मोनालिसा ने किया बचपन को याद

मोनालिसा ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘अले ले ले, बचपन की यादें, इसके अलावा वह सड़क पर बिना किसी की परवाह किए बच्चों की तरह मसखरी करते हुए नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का यह क्यूट अंदाज देखकर फैन्स भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए मोनालिसा को ‘बचपन का प्यार’ बता दिया। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अले ले ले ये किसका बच्चा है इतना प्यारा’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये बच्चे बहुत ही प्यारे हैं। कई यूजर्स ने तो उन्हें ‘छोटे-छोटे बच्चे कहकर भी पुकारा’। उनके इस वीडियो को देखकर फैन्स के चेहरों पर एक बड़ी ही मुस्कान आ गई है।

इस हिंदी फिल्म से मोनालिसा ने की थी करियर की शुरुआत

मोनालिसा भोजपुरी के अलावा आज टीवी इंडस्ट्री का भी एक बड़ा चेहरा हैं। लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और भोजपुरी से नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्म से की थी। मोनालिसा ने साल 1997 में फिल्म ‘जयते’ में काम किया था। इसके बाद उन्होंने कई उड़िया फिल्मों में भी काम किया। हिंदी और भोजपुरी के अलावा मोनालिसा ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में भी खूब काम किया। मोनालिसा साल 2012 में बिग बॉस सीजन 6 में नजर आई थीं और वही उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह से शादी की थी। इसका बाद उन्होंने दिव्य-दृष्टि, नजर, नजर 2 सहित कई शोज में काम किया। इन दिनों वह स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services