Entertainment

एसआरएमएस में 30-31 अक्टूबर को होगा ‘जेस्ट-2026 नवरंग’, 5,000 छात्र दिखाएंगे प्रतिभा

श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) में 30 और 31 अक्टूबर को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 ‘नवरंग’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में बरेली, लखनऊ और उन्नाव स्थित एसआरएमएस ट्रस्ट के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 5000 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस दौरान नृत्य, संगीत, रंगोली, अभिनय और कला समेत 20 से अधिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार सुबह 10 बजे एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। शनिवार शाम पुरस्कार वितरण और बैंड नाइट के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

26वीं बार आयोजित होगा सांस्कृतिक महोत्सव

एसआरएमएस सीईटी के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने बताया कि संस्थान की स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी। इसके दो वर्ष बाद 1998 में पहली बार वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट का आयोजन किया गया। तब से यह आयोजन संस्थान की प्रमुख सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल है। हालांकि, कर्फ्यू और कोविड महामारी के कारण दो बार इसका आयोजन नहीं हो सका। इस वर्ष जेस्ट का 26वां संस्करण ‘नवरंग’ थीम पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में बीटेक, बीफार्मा, एमसीए, एमबीए, एमबीबीएस, पैरामेडिकल, नर्सिंग, एमटेक, एमफार्मा, एलएलबी, बीबीए और बीसीए समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

पहले दिन नृत्य, संगीत और एल्युमनाई मीट का आयोजन

महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 10 बजे एसआरएमएस सीईटी के ऑडिटोरियम में होगा। उद्घाटन के बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। पहले दिन आर्ट गैलरी, मीम, मल्टी सीन, टर्न कोट, टी-शर्ट पेंटिंग, सोलो डांस, डुएट डांस, बैटल ऑफ बैंड्स और ग्रुप डांस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा एल्युमनाई मीट का भी आयोजन होगा, जिसमें संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों को एक-दूसरे से मिलने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।
दूसरे दिन रंगोली, गायन और नुक्कड़ नाटक में दिखेगा हुनर

शनिवार 31 अक्टूबर को सुबह नौ बजे स्केचिंग प्रतियोगिता के साथ महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत होगी। इसके बाद फेस पेंटिंग, रंगोली, मोनो एक्ट, सोलो सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंटल, पोएट्री, मॉक पार्लियामेंट, डुएट सिंगिंग और स्ट्रीट प्ले जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही बैंड, रेनेसां और स्टेलर नाइट जैसे कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपनी कला, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

पुरस्कार वितरण और बैंड नाइट के साथ होगा समापन

दो दिवसीय महोत्सव का समापन शनिवार शाम पुरस्कार वितरण समारोह और बैंड नाइट के साथ होगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बैंड नाइट में संस्थान के विद्यार्थी अपने बैंड के साथ संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव को लेकर

Related Articles

Back to top button