Entertainment

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ जिम में जमकर बहाया पसीना,पत्नी पर प्यार जताते हुए कही ये खास बात

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों साथ में जब भी कोई पोस्ट करते हैं तो फैंस जमकर अनुष्का-विराट पर प्यार लुटाते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली न सिर्फ लाइफ पार्टनर हैं, बल्कि वह दोनों अच्छे दोस्त भी हैं और उसी के साथ जिम पार्टनर भी हैं। दोनों अक्सर कपल गोल्स देते हैं। हाल ही में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ एक बहुत ही क्यूट वीडियो शेयर की है, इस वीडियो में विराट कोहली पत्नी अनुष्का पर प्यार जताते हुए उन्हें अपनी फेवरेट बता रहे हैं।

साथ में जिम करते नजर आए विरुष्का

विराट कोहली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट की। इन वीडियोज में विराट कोहली जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ विराट कोहली जिम में हैवी वेट लिफ्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो वही उनकी पत्नी और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी उनकी जिम पार्टनर बनीं और डम्बल के साथ एक्सरसाइज करती हुई नजर आईं। अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली की जिम करते हुए यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है। इन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा, ‘अपने पसंदीदा जिम में वापिस आ गया हूं, अपनी पसंदीदा अनुष्का शर्मा के साथ’।

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विरुष्का की जिम वीडियो पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस वीडियो को अब तक 20 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने विराट कोहली की जिम वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘कपल गोल्स’। तो वही दूसरे यूजर ने विराट कोहली का समर्थन करते हुए लिखा, ‘आपकी जिंदगी का अच्छा फेज हो या बुरा हम हमेशा आपके साथ है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप सच में हमारी पोस्ट देखते हो क्या। हमने आपसे कहा कि उनके साथ तस्वीर पोस्ट करो तो आपने कर दी’। हालांकि कुछ फैन्स उन्हें जिम से निकलकर मैच में सिक्स मारने की नसीहत देते हुए भी नजर आए।

साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे अनुष्का-विराट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी। दोनों की इटली में बहुत ही धूमधाम से शादी हुई थी। दोनों ने अपनी शादी को प्राइवेट ही रखा था। 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने सात-फेरे लिए। शादी के 3 साल बाद 11 जनवरी 2021 में अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम वामिका कोहली है। दोनों अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करते है। अनुष्का शर्मा के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button
Event Services