Live Event

समावेश रन: “Run For A Cause” के साथ लखनऊ में फिटनेस और मानवता का संगम

लखनऊ, 26 अप्रैल 2026 (रविवार), शहर में फिटनेस और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “समावेश रन – Run For A Cause (1st Edition)” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 5:00 बजे Max Hospital Dubagga, हरदोई रोड, लखनऊ से शुरू होगा।

आयोजकों के अनुसार, यह रन केवल दौड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विशेष रूप से सक्षम (Divyang) और जरूरतमंद लोगों के समर्थन के लिए एक सार्थक पहल है। कार्यक्रम में हर आयु वर्ग और फिटनेस स्तर के लोगों का स्वागत किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस नेक उद्देश्य से जुड़ सकें।

इस रन में प्रतिभागियों के लिए 10 किमी, 5 किमी, 2 किमी और 1 किमी की विभिन्न श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, ताकि प्रोफेशनल रनर्स से लेकर आम नागरिक तक सभी इसमें हिस्सा ले सकें।

“समावेश रन” का आयोजन Ridaan Array एवं Sukanya Ram Saxena Foundation द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक प्रतिभागी 7506061174 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनें और “Run For Joy, Run For Inclusion, Run For A Cause” के संदेश को आगे बढ़ाएं।

Related Articles

Back to top button