Live Event

“मरुथी फिटनेस मूवमेंट 2026: लखनऊ से शुरू हुआ वर्चुअल फिटनेस अभियान”

लखनऊ :
स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिरानिसा फाउंडेशन द्वारा “मरुथी फिटनेस मूवमेंट 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह एक वर्चुअल फिटनेस अभियान है, जो 19 अप्रैल से 19 मई 2026 तक संचालित होगा। इस पहल के तहत प्रतिभागी अपने समय और सुविधा के अनुसार घर बैठे साइक्लिंग और रनिंग गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना है।

इस अभियान में साइक्लिंग और रनिंग दोनों श्रेणियों में विभिन्न दूरी के विकल्प दिए गए हैं, जिनमें 21 किमी, 10 किमी और 5+ किमी साइक्लिंग तथा 21 किमी, 10 किमी, 3 किमी एवं 5+ किमी रनिंग शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रतिभागी अपनी निर्धारित दूरी को एक ही दिन में या कई दिनों में पूरा कर सकते हैं, जिससे यह अभियान सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आसान और सुलभ बन जाता है।

आयोजन के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल कूरियर के माध्यम से भेजा जाएगा तथा ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपनी गतिविधि को Strava जैसे किसी भी फिटनेस ऐप के माध्यम से रिकॉर्ड कर निर्धारित व्हाट्सएप नंबर 9517418869 पर भेजना होगा, जिसके बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर उन्हें प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे।

पंजीकरण शुल्क 10 किमी एवं 21 किमी श्रेणी के लिए ₹599 तथा 3 किमी और 5 किमी श्रेणी के लिए ₹499 निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण शुल्क किसी भी परिस्थिति में नॉन-रिफंडेबल और नॉन-ट्रांसफरेबल रहेगा। दिरानिसा फाउंडेशन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लेकर वर्ष 2026 को अपना फिटनेस वर्ष बनाएं और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं।

Related Articles

Back to top button