फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस

बरेली। बरेली फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा के साथ सम्मान समारोह समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पंछियों को आजाद किया गया। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां बुजुर्गों एवं असहाय लोगों को फल और भोजन वितरित किया गया।
50 फोटोग्राफर्स हुए सम्मानित
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द आनन्द ने बताया कि फोटोग्राफी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले फोटोग्राफर्स को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष बरेली के फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े करीब 50 फोटोग्राफर्स को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही फोटोग्राफर साथियों के मेधावी बच्चों को सम्मान पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

केक काटकर दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में केक काटकर सभी फोटोग्राफर साथियों को विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान फोटोग्राफी के इतिहास और इसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान छायाकारों को भी याद किया गया। वक्ताओं ने फोटोग्राफी को कला के साथ-साथ समाज और संस्कृति को दस्तावेज करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

कार्यक्रम में अरविन्द आनन्द, मुकेश सक्सेना, दिनेश्वर दयाल सक्सेना, अखिलेश कश्यप, प्रमोद कुमार, सकीना, अरविन्द शर्मा, कृष्ण कांत और ओवैसउद्दीन सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ फोटोग्राफर्स का विशेष सहयोग रहा।
Advertisement……





