Biz & ExpoUttar Pradesh

फीनिक्स यूनाइटेड, बरेली में स्पोर्ट्स स्टाइल कैम्पेन की शुरुआत

बरेली : ग्राहकों के लिए एक नया और जोश से भरा अनुभव दिलाने के लिए फ़ीनिक्स यूनाइटेड बरेली ने ‘स्पोर्ट्स स्टाइल’ कैम्पेन की शुरुआत की है। इसके जरिए शहर के लोगों को स्पोर्ट्स और फिटनेस से जुड़ी खरीदारी पर आकर्षक ऑफर्स का लाभ मिल रहा है।

यह अभियान 26 अप्रैल से 10 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान ग्राहक कैलसेटो, पूमा, एडिडास, स्कैचर्स, रीबॉक और किक जैसे प्रमुख स्पोर्ट्स ब्रांड्स से खरीदारी कर और विशेष छूट के साथ शॉपिंग वाउचर भी पा सकते हैं।

इस अवसर पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा, “हम ‘स्पोर्ट्स स्टाइल’ कैम्पेन के ज़रिए ग्राहकों को एक ऐसा अनुभव देना चाहते हैं, जहां वे अपने पसंदीदा स्पोर्ट्स ब्रांड्स के साथ खरीदारी करते हुए बेहतर ऑफर्स का लाभ उठाएं। हमारा प्रयास है कि लोग फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और खरीदारी के साथ एक सकारात्मक अनुभव लेकर जाएं।”

इस अभियान को लेकर युवाओं और फिटनेस पसंद करने वाले लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही फ़ीनिक्स यूनाइटेड, बरेली एक बार फिर शॉपिंग और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान को मजबूत कर रहा है।

Related Articles

Back to top button