National

हैवानियतः 110 लोगों को निर्मम हत्या, घर की महिलाओं को भी उठा ले गए हत्यारें…

एक बेहद चौकान वाली घटना सामने आई है. एक आतंकी संगठन ने ऐसा नरसंहार किया है, जिसको जानकार हर कोई कांप उठेगा। आतंकियों ने खेत में काम कर रहे 110 लोगों की निर्मम तरीके से हत्‍या कर दी है। मृत लोगों में ज्यादातर किसान और मछुआरे शामिल हैं। यहां नहीं दरिंद्रों ने लोगों के सिर काट दिए और इनकी औरतों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए हैं। यह हमला 30 लोगों की मौत के साथ शुरू हुआ, जोकि शनिवार सुबह उत्तर-पूर्व बोर्नो राज्य के ज़बरमरी गांव में किया गया था।

ये भी पढ़ें..दूल्हे का काला रंग देख भड़की दुल्हन, फिर किया ऐसा काम कि तलाश कर रही पुलिस…

कल हुआ सभी मृत लोगों का अंतिम संस्कार 

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के पीछे बोको हराम को जिम्मेदार समझा जा रहा है । यह घटना नाइजीरिया के बोर्नो राज्य की है रविवार को मृत लोगों के अंतिम संस्कार कर दिए गए। नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के को-ऑर्डिनेटर एडवर्ड कैलन ने 110 लोगों के मारे जाने (हत्या) की पुष्टि की है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।

एडवर्ड कैलन ने कहा है कि इस साल निर्दोष नागरिकों के मारे जाने की यह सबसे बड़ी घटना है। उन्होंने अपील की है कि हत्यारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के को-ऑर्डिनेटर एडवर्ड कैलन ने कहा कि हथियारों से लैस हमलावर मोटरसाइकल से आए थे।

शुरुआत में मिले थे सिर्फ 43 शव

शुरुआत में सिर्फ 43 शव मिले थे, लेकिन बाद में शनिवार को 70 और लोगों के शव बरामद किए गए। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने कहा है कि इस हमले से पूरा देश घायल हो गया है वहीं, पिछले महीने भी दो अलग-अलग घटनाओं में बोको हराम ने 22 किसानों को हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें..5 दिन बिना कपड़ों के घूमती हैं यहां की महिलाएं, हैरान कर देगी वजह…

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क @adeventmedia:9336666601- 
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।
आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.
हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button