National

5 दिन बिना कपड़ों के घूमती हैं यहां की महिलाएं, हैरान कर देगी वजह…

20वीं सदी में भी हमारे आसपास कुछ ऐसी परंपराएं है जिनके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगें। भारत में कुछ पुराने रीति-रिवाज निभाए जाते हैं जिनके बारे में जानकर आप सोच में पड़ जाएंगें।

ऐसे ही अजीबोगरीब परंपरा हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी के पीणी गांव में निभाई जाती है। यहां औरतें साल में पांच दिनों तक बिना कपड़ों के रहती हैं। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को गांव के प्रत्येक घर में निभाया जाता है।

सावन में निभाई जाती है यह परंपरा-

यह अजीबोगरीब परंपरा सावन के महीने में निभाई जाती है। मान्यता है कि इन पांच दिनों में अगर कोई भी महिला कपड़े पहनती है तो उसके घर में कुछ अशुभ हो सकता है और अप्रिय समाचार सुनाई पड़ सकता है। सालों से चली आ रही यह परंपरा गांव के हर घर में निभाया जाता है।

tradition

गांव के बुजुर्गों का मानना है कि सदियों पहले एक राक्षस सुंदर कपड़े पहनने वाली औरतों को उठा ले जाता था, जिसका अंत इस गांव में देवताओं ने किया। मान्यता है कि लाहुआ देवता आज भी गांव में आते हैं और बुराइयों से लड़ाई लड़ते हैं।

समय के साथ परंपरा में हुआ बदलाव-

अब समय के साथ इस परंपरा में कुछ बदलाव अवश्य हुए है। अब इस परंपरा को निभाने के लिए महिलाएं पांच दिनों तक कपड़े नहीं बदलती हैं और बेहद ही पतला कपड़ा पहनती हैं। पहले महिलाएं पांच दिनों तक निर्वस्त्र रहती थीं।

इन पांच दिनों में गांव के अंदर मांस-मदिरा का सेवन बंद हो जाता है। साथ ही किसी तरह का जश्न, कार्यक्रम और यहां तक कि हंसना भी बंद कर दिया जाता है। महिलाएं इन दिनों खुद को समाज से बिल्कुल अलग कर लेती हैं।

यह भी पढ़ें: दूल्हे का काला रंग देख भड़की दुल्हन, फिर किया ऐसा काम कि तलाश कर रही पुलिस…

यह भी पढ़ें: Shocking! टॉयलेट गई लड़की के गर्भ से अचानक निकला बच्चे का सर और फिर…

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services