GovernmentUttar Pradesh

प्रतिभावान बेटियों को मिला नव अंशिका सम्मान

महिला दिवस माह के अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत हुआ सम्मान समारोह

लखनऊ 15 मार्च। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला माह का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में माह के तीसरे सोमवार 15 मार्च को उन बेटियों का सम्मान किया गया जिन्होंने कला ही नहीं खेल और ज्ञान जैसे क्षेत्रों में भी बेटियों की श्रेष्ठता साबित की है। यह आयोजन गोमती नगर के विराज खंड स्थित सैनफोर्ट स्कूल परिसर में हुआ। सम्मानित होने वाली होनहार बिरवान में अंशिका गुप्ता, पवि वर्मा, ऋतिका पाण्डेय, पूजा तिवारी, प्रार्थना भटनागर, सादिया रफ़ीक, शामिल हैं।

इस अभिनंदन समारोह में शाहजहांपुर की प्रार्थना भटनागर को महज 15 साल की उम्र में सुपर जीनीयस का खिताब मिल चुका है। मल्टीप्ल इंटेलिजेंस के कारण कक्षा 10 की छात्रा प्रार्थना आंखों पर पट्टी बंध कर रंग पहचान सकती हैं वहीं केवल सूंघकर ही बता सकती है कि उनके सामने कितने लोग खड़े हुए हैं। आत्मरक्षा कि विश्वविख्यात कला ताइकांडो में उन्होंने लगातार 4 गोल्ड मेडल हासिल करें हैं। वर्तमान में वह ग्रीन बेल्ट हैं। वह दुनिया की 14 भाषाओं में वार्तालाप कर सकती हैं। वह अपने जैसे अन्य बच्चों को बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित भी कर रही हैं। तिलक नगर वार्ड की पार्षद सादिया रफ़ीक साल 2017 में सबसे कम उम्र की पार्षद के रूप में चुना गया। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई भी की और जन समस्याओं का भी निदान किया। ब्लू बेल्ट धारक 12 साल की पवि वर्मा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधत्व कर चुकी है। रंगमंच के क्षेत्र में वह महज पांच साल की उम्र से सक्रीय हैं। शाहजहांपुर की अंशिका गुप्ता को गायन मे अव्वल स्थान हासिल हैI ऋतिका पाण्डेय को जिला स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन में अव्वल स्थान हासिल हुआ है।

बैंडमिंटन खिलाड़ी पूजा तिवारी का सम्मान किया गया। रामविलास तिवारी की 23 साल की पुत्री पूजा तिवारी ने बैडमिंटन, जिला चैम्पियनशिप में सौभाग्य विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करती हैं। केकेसी कॉलेज से बीपीएड कर रही पूजा वर्तमान में लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में अपने जैसी अन्य महिला बैडमिंटन की खिलाड़ियां भी तैयार कर रही है।

इस अवसर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डिप्टी एस.पी
प्रगायराज ज़ितेन्द्र गिरि और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ.मिथिलेश चतुर्वेदी, फिल्मी गौतम, अभिरूची गुप्ता, सृष्टी संस्था की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी, लोकप्रिय नृत्यांगना अंशिका त्यागी, मनोज त्यागी, डी.सिद्दीकी सहित अन्य उपस्थित रहे। इस वृहद समारोह से संदर्भ में जानकारी नीशू त्यागी के फेसबुक के लिंक भी अपलोड की गई है। नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू मनोज ने बताया कि चूंकि इस साल 8 मार्च, सोमवार को पड़ रहा है इसलिए पूरे महीने हर सोमवार को विविध कार्यक्रम “मिशन शक्ति” के तहत आयोजित किये जा रहे हैं। इसमें समाज की हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। यह समारोह शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी में पहले दिन 1 मार्च को घरों में काम करने वाली महिलाओं और 8 मार्च को मेधावी माताओं का सम्मान किया गया।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services