Viral

माइनस 39 डिग्री तापमान में हुई बिकिनी पार्टी, तस्वीरें देख ठंड से कांप जाएंगे आप…

माइनस 39 डिग्री सेल्सियस में पार्टी करते कुछ लोगों के एक ग्रुप की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वीडियो में एक दर्जन से ज्यादा लोग बिकिनी और स्विमवीयर पहने दिख रहे हैं। ये वायरल फोटोज और वीडियो साइबेरियाई शहर टॉम्स्क की है।

siberia-bikini-party

यहां लोग नए साल के जश्न में डूब गए हैं और अलग-अलग तरह से पार्टी कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग माइनस 39 डिग्री सेल्सियस में पार्टी करते दिख रहे हैं। बिकिनी और रंग-बिरंगे स्विमवियर पहने एक दर्जन से ज्यादा लोग बर्फ से ढके सेंट्रल-स्क्वॉयर में डांस करते दिख रहे हैं।

siberia-bikini-party

बता दें कि साइबेरिया को दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में शुमार किया जाता है और यहां कई शहरों में तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है। यहां तापमान इतना कम रहता है कि पलकों की नमी से लेकर पेन की स्याही तक सब जम जाती है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः न्यू ईयर का जश्न पड़ेगा फीका, नहीं मिलेगी शराब !

यह भी पढ़ें: शादी के दिन ही आ गए पीरियड्स ? तो झट से कीजिये ये उपाय…

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क @adeventmedia:9336666601- 
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।
आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.
हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button