Sports

RR कप्तान Riyan Parag का IPL कमेंटेटर्स पर फूटा गुस्सा

कप्तान रियान पराग ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की लखनऊ पर मिली जीत के बाद एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से मिली जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करने पहुंचे RR के कप्तान पराग का सीधे तौर पर IPL कमेंटेटर्स और एक्सपर्ट्स पर गुस्सा फूटा। उन्होंने टीवी कमेंटेटर्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स से अपील की है कि वे खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ को निशाना बनाने की बजाय सिर्फ क्रिकेट पर बात करें।

Riyan Parag ने IPL कमेंटेटर्स से की ये अपील

दरअसल, लखनऊ पर मिली जीत में राजस्थान के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा। उन्होंने 38 गेंद में 93 रन की मैच विनिंग पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। मैच के बाद राजस्थान की टीम के कप्तान ने कहा कि इस सीजन क्रिकेट से ज्यादा मैदान के बाहर की चीजों पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हर मैच से पहले कई दिनों तक तैयारी करते हैं, लेकिन खराब दिन किसी का भी आ सकता है। 

हाल ही में ड्रेसिंग रूम में वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग लगातार चर्चा में रहे हैं। जब उनसे ये पूछा गया कि वो आलोचनाओं और सोशल मीडिया ट्रोलिंग को कैसे संभालते हैं, तो उन्होंने बेहद साफ शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें समझ आ चुका है कि चाहे वे कुछ भी कर लें, लोग हर हाल में बातें करेंगे, इसलिए वह बाहरी शोर को नजरअंदाज कर सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना सीख गए हैं। पराग ने साथ ही कहा,

“अब मुझे समझ आ गया है कि मैं कुछ भी करूं, लोग बोलेंगे। जरूरी ये है कि उसका असर मेरे गेम, फॉर्म या माइंडसेट पर ना पड़े, क्योंकि कीबोर्ड वॉरियर्स बाहर के लोग हैं।”

कमेंटेटर्स पर निशाना साधा

रियान पराग ने इस दौरान कमेंटेटर्स पर निशाना साधा और कहा कि खिलाड़ियों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करना गलत है और क्रिकेट को उसी सम्मान के साथ देखा जाना चाहिए, जिसका वह हकदार है। आरआर के कप्तान ने कहा,

RR की प्लेऑफ उम्मीदें हुईं मजबूत

इस जीत के साथ आरआर की प्लेऑफ की उम्मीदें काफी मजबूत हो गई हैं। टीम अब IPL 2026 प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब राजस्थान का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से 24 मई को होगा। इस मैच में जीत RR को सीधे प्लेऑफ में पहुंचा सकती है।

Related Articles

Back to top button