फीनिक्स यूनाइटेड बरेली ने मुफ्त मेहंदी ऑफर के साथ करवा चौथ पर्व में लगाए चार चांद
बरेली : करवा चौथ सदियों से चली आ रही भारतीय परंपरा है, जो विवाहित जोड़ों के बीच प्रेम और उनके एक दूसरे के प्रति समर्पण का उत्सव है। इस शुभ त्योहार के उपलक्ष्य में, इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए, फीनिक्स यूनाइटेड बरेली ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर तक करवा चौथ पर सभी महिला शॉपर्स के लिए “मुफ्त मेहंदी” लगवाने की व्यवस्था की।
मेहंदी लगाने के लिए मॉल में एक्सपर्ट मेहंदी आर्टिस्ट मौजूद थे, जिन्होंने महिला शॉपर्स के हाथों को सुंदर और अनोखे मेहंदी डिजाइनों से सजाया। इस मेहंदी की सजावट ने प्यार और पर्व के प्रति भक्ति के दिन महिलाओं की सुंदरता में भव्य छटा बिखेर दी। यह ऑफर सभी शॉपर्स के लिए न्यूनतम खरीदारी पर उपलब्ध था।
फीनिक्स मिल्स के सीनियर सेंटर डायरेक्टर श्री संजीव सरीन ने कहा, “हम करवा चौथ के दौरान मेहंदी लगाने के महत्व को समझते हैं और सभी शॉपर्स के लिए इस त्योहार को यादगार बनाकर हमें बेहद खुशी हुई हैं। फीनिक्स यूनाइटेड में, हम अपने शॉपर्स की सेवा करने और उन्हें अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।