SocialUttar Pradesh

15 मार्च उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक शिष्ट मंडल ने महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया के नेतृत्व में बरेली पधारे

बरेली: 15 मार्च उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक शिष्ट मंडल ने महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया के नेतृत्व में बरेली पधारे प्रदेश के सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि वैसे तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में व्यापारियों से लूट, रंगदारी आदि की घटनाओं में बहुत कमी आयी है परंतु सरकारी अधिकारियों का भ्रष्टाचार व उनका व्यवहार अब भी परेशान करने वाला है। नगर निगम तो व्यापारियों के उत्पीड़न का अड्डा बन गया है। अधिकारी व्यापारियों से सामान मंगवा लेते हैं परंतु उनका भुगतान 6-6 महीने नहीं करते। मोटे कमीशन की मांग करते हैं। राज्य के सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश जी ने कहा की प्रदेश सरकार सूचना के अधिकार को बहुत गंभीरता से ले रही है। किसी भी जानकारी को कोई भी व्यक्ति कभी भी इस अधिकार के अंतर्गत मांग सकता है और उसे विभाग को यह जानकारी देना अनिवार्य है ।अभी आम जनमानस इस अधिकार के प्रयोग को बहुत सीमित रूप से समझता है जबकि यह व्यापक रूप से प्रयोग किया जाने वाला अधिकार है l उन्होंने आश्वस्त किया कि क्योंकि वह इस इलाके की अधिकांश समस्याओं को भली भांति समझते हैं और विधि क्षेत्र में भी उनका लंबा अनुभव है तो वह राज्य के लिए कुछ अन्य महत्वपूर्ण संशोधन भी कराएंगे।
व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी मनमोहन सब्बरवाल, प्रदीप राजानी ,अनिल गुप्ता, निरंजन, एडवोकेट आलोक प्रधान व गिरधर देवनानी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Event Services