Life Style

यहां खुलेआम सिगरेट पीते हैं बच्चे, मां-बाप डांटते नहीं बल्कि खुद खरीदकर देते है…

सिगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक है। खासकर बच्चों के लिए तो यह बेहद घातक है। लेकिन एक ऐसा गांव है जहां बच्चों के लिए खुद उनके माता-पिता सिगरेट खरीदते हैं।

सुनने में अजीब लगेगा लेकिन यह सच है। इस गांव में ना केवल अपने बच्चों के लिए सिगरेट खरीदते हैं बल्कि उन्हें पीने के लिए उत्साहित भी करते हैं। मामला पुर्तगाल के एक गांव का है।

cigarettes

यहां के लोग एक पुरानी प्रथा को मनाने के दौरान खूब जमकर खाते-पीते हैं और नशा करते हैं। इसे किंग्स फीस्ट कहा जाता है।

यह त्योहार शुक्रवार को शुरू होता है और शनिवार तक धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग बॉनफायर के चारों ओर गाते-बजाते हैं और चयनित राजा लोगों को ढ़ेर सारी शराब और खाने के सामान देता है।

गौरतलब है कि पुर्तगाल में तंबाकू खरीदने की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है। लेकिन इसके बावजूद इस त्योहार को मनाने के लिए कानून को नजरअंदाज कर लोग इसे धूमधाम से मनाते हैं।

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे गंदा शख्स, 67 सालों से नहीं नहाया ! जानवरों के मल से करता है ये काम…

यह भी पढ़ें: फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में न्यूज़ देखने और शेयर करने पर लगाया प्रतिबंध

Related Articles

Back to top button
Event Services