ExhibitionLife StyleLive EventState NewsUttar Pradesh

लखनऊ में आज से शुरू हुआ ‘इंडियन ट्रेजर’ फैशन, लाइफस्टाइल एवं ज्वेलरी एग्ज़ीबिशन

40 से अधिक डिज़ाइनर एक छत के नीचे

लखनऊ। राजधानी के फैशन प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित ‘इंडियन ट्रेजर – 67वां संस्करण’ का शुभारंभ गुरुवार, 2 जुलाई से होटल क्लार्क्स अवध में हो गया। दो दिवसीय फैशन, लाइफस्टाइल एवं ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन 2 और 3 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी और प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है।

इस विशेष प्रदर्शनी में देशभर के 40 से अधिक प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर और ब्रांड्स अपने नवीनतम कलेक्शन के साथ भाग ले रहे हैं। आगंतुकों को यहां डिज़ाइनर परिधान, ब्राइडल एवं फैशन ज्वेलरी, फुटवियर, होम डेकोर, एक्सेसरीज़ तथा लाइफस्टाइल उत्पादों की आकर्षक और एक्सक्लूसिव रेंज एक ही स्थान पर देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शनी का उद्देश्य लखनऊ के फैशन प्रेमियों को नवीनतम ट्रेंड्स, प्रीमियम डिज़ाइनों और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों से रूबरू कराना है। यह आयोजन शॉपिंग के साथ-साथ फैशन और लाइफस्टाइल के नए आयामों का अनुभव कराने का भी बेहतरीन अवसर है।

आयोजन समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ प्रदर्शनी में पहुंचकर डिज़ाइनर कलेक्शनों का आनंद लें और विशेष ऑफर्स का लाभ उठाएं। प्रदर्शनी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9335230886 एवं 9044099060 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement….

Related Articles

Back to top button