Jyotish

दुनिया का सबसे गंदा शख्स, 67 सालों से नहीं नहाया ! जानवरों के मल से करता है ये काम…

कई लोग ठंड के मौसम में नहाने से बचते है। यह आम बात है लेकिन हम आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जो 67 सालों से नहीं नहाया है। इस शख्स का नाम अमो हाजी है।

अमो हाजी की उम्र 87 वर्ष है। वो ईरान के रहने वाले हैं। दक्षिण ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाजी को लगता है कि अगर वे साफ-सफाई से रहेंगे तो वो बीमार हो जाएंगे। इसी कारण उन्‍हें पानी से नफरत है।

नहीं खाते ताजा खाना

सिर्फ पानी ही नहीं, हाजी को ताजा खाने से भी दिक्कत है। आपको सुनकर हैरत होगी कि सड़े-गले पॉर्क्‍यूपाइन का मांस उनका फेवरेट फूड है। इसके अलावा वह तनाव दूर करने के लिए जानवरों के मल को तंबाकू की तरह के पाइप में डालकर धुआं फूंकते हैं।

बालों को आग लगाकर काटते हैं-

Amou Haji

हाजी दिन में 5 लीटर पानी पीते हैं। जब भी उनके बाल बढ़ जाते हैं तो वे उन्‍हें जला देते हैं। एक हेलमेट से वो सर्दियों में खुद को गर्म रखने की कोशिश करते हैं, इसका इस्‍तेमाल युद्ध के दौरान किया गया था।

अब सवाल उठता है कि वो आखिर ऐसा क्योंकर कर रहे हैं? भावनात्‍मक रूप से जिंदगी में उनके कुछ परेशानियां आई थी, जिसके बाद उन्होंने लाइफ में जीने का ये तरीका सीख लिया।

यह भी पढ़ें: ‘बॉडीबिल्डर’ ने की Sex Doll से शादी..हैरान रह गए लोग…

यह भी पढ़ें: मीडिया को देखते ही हाथ जोड़ने लगी रिया चक्रवर्ती, भागते हुए बोली- अब मेरे पीछे मत आना…

Related Articles

Back to top button