National

खौफनाक : हंसी-मजाक में गुप्तांग में भर दी हवा, फिर ऐसे हुई युवक की दर्दनाक मौत

हंसी-मजाक के दौरान 4 लोगों ने एक युवक के गुप्तांग में कंप्रेसर से हवा भर दी। इसके बाद जब अचानक उस युवक की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इस दर्दनाक मौत से लोगों में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी वितुल पुत्र घनश्याम पीलीभीत रोड स्थित छीना राइस मिल में मजदूरी करता है। नियमित की तरह ही वह गुरुवार दोपहर मिल में काम कर रहा था। दोपहर के वक्त लंच टाइम में सभी मजदूर साथ थे।

कुछ लोग भोजन कर चुके थे कुछ लोग कर रहे थे। तभी साथी मजदूरों ने हंसी मजाक से वितुल के गुप्तांग में कंप्रेसर का पाइप डालकर हवा भर दी। इससे उसका पेट फूल गया। सभी हड़बड़ा गए। आनन-फानन में उसे पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मामला यहां भी कंट्रोल नहीं हुआ तो युवक को बरेली रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बरेली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

तनाव भरे माहौल में सभी मजदूर दोपहर में एक साथ भोजन करते हैं। इसी बीच आपस में भोजन करने के बाद सभी मजदूर हल्के फुल्के मूड में एक दूसरे से मजाक करने लगे। तभी किसी को शरारत सूझ गई और अप्रत्याशित रूप में कंप्रेसर का पाइप डाल कर हवा भर दी। इसके बाद पूरा घटनाक्रम समाने आया।

यह भी पढ़ें: हैवानियत की हद: काम न करने पर चचेरे भाई-भाभी 7 साल की मासूम के उखाड़ते थे नाखून, नंगा कर उल्टा लटकाकर…

यह भी पढ़ें: चरित्रहीन पुरुषों की होती हैं ये निशानियां ! महिलाएं अवश्य जानें…

Related Articles

Back to top button
Event Services