Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के चुनावी गलियारे में प्रियंका गांधी को महिलाओं का मिलता साथ…

हर क्षेत्र में प्रियंका गांधी अव्वल नजर आ रही हैं।

लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही उनको पार्टी कार्यकर्ता जन्मदिन की बधाई दे रहे थे।  इसी बीच आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही यूपी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिसको देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपनी तैयारीयों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी यूपी में सबसे बेहतर स्थिति में नजर आ रहीं हैं। और उनकी पार्टी का जनाधार भी लगातार बड़ रहा है। लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान के सहारे के यूपी कांग्रेस में प्रियंका गांधी ने नई जान फूंक दी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस अभियान में अब तक लाखों लड़कियां जुड़ चुकी हैं। महिलाओं के लिए की गई विभिन्न घोषणाओं में भी प्रियंका गांधी को महिलाओं के करीब लाया है।प्रियंका गांधी की सक्रियता उत्तर प्रदेश चुनाव में देखते ही बनती है चाहे वह मैराथन हो, या प्रतिज्ञा रैली या फिर जनता से डिजिटली तौर पर जुड़ना हर क्षेत्र में प्रियंका गांधी अव्वल नजर आ रही हैं। उनकी इस लगन और मेहनत को देखते हुए जनता और पार्टी दोनों को विश्वास हो गया है कि प्रियंका गांधी बदलाव की वह किरण हैं जिसे इस बार हर कोई उत्तर प्रदेश के सिरमौर की तरह देख रहा है। प्रियंका गांधी शुरू से ही महिलाओं को देश का एक अभिन्न अंग बताती आई हैं और उनकी विभिन्न कोशिशें इस बात का सबूत हैं।इससे पहले भी कई नेताओं और पार्टियों ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की परंतु महिलाओं को उसका कुछ खास लाभ होता नहीं दिख रहा। लेकिन प्रियंका गांधी द्वारा शुरू की गई विभिन्न मुहिम महिलाओं को लाभ के साथ साथ प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने की ओर अग्रसर हैं40 प्रतिशत टिकट के वादे के साथ प्रियंका गांधी महिलाओं का कद राजनीति में बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं जिससे महिलाओं में एक नई आस जगी है और वह भी उत्तर प्रदेश की राजनीति में दिलचस्पी दिखाने लगी हैं।प्रियंका गांधी ने महिलाओं को एक नई राह दिखाई है जिस पर महिलाएं आसानी से चल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services