State NewsUttar Pradesh

आरक्षण के मुद्दे पर बरेली में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन

बरेली। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन की अनुमति निरस्त होने के बाद देशभर के जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन के आह्वान के तहत बुधवार को बरेली में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया गया व 24सूत्रीय ज्ञापन सौपा।

कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दामोदर पार्क में एकत्र हुए, जहां आरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दामोदर पार्क से पैदल मार्च निकालते हुए जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, आरक्षण और बहुजन समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी मांगें उठाईं। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रदर्शन में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी से भीम आर्मी प्रदेश महासचिव विकास बाबू,भीम आर्मी बरेली मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम,बरेली मंडल महासचिव आकाश सागर ,भीम आर्मी जिलाध्यक्ष डॉ दुर्वेश अली अंसारी , मंडल उपाध्यक्ष शंकर वाल्मीकि ज,मंडल संगठन सचिव रवि सागर, सुरेन्द्र, संजीव, भानुप्रताप, शाहिद, डॉ पवन, जीतेन्द्र कुमार, शिवम जाटव, क़े पी सिंह ,चंदन सागर, प्रभाकर जाटव, सुरजीत, सुनील, खड़क सिंह, जश्नविंदर सिंह, महेंद्रपाल सागर ,आदेश, विशाल, आरिश,नरेश, अंकित सागर, अर्जुन, प्रेम, डॉ जावेद अली, पहलवान सिंह यादव, सोनू, जगत, और अन्य सेकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Advertisement…..

Related Articles

Back to top button