अखिलेश यादव के बयानों में दिख रही हताशा, चुनाव से पहले हार मान चुकी है सपा: बीजेपी

लखनऊ, 31 अक्टूबर। बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उनके बयानों में हताशा और बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूपी दौरे से सपा की बची-खुची चुनावी उम्मीदों को भी झटका लगा है, जबकि बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए फिर सरकार बनाएगा।
उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में उत्तर प्रदेश की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है और प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से निकलकर विकास की दिशा में आगे बढ़ा है। बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सपा जनता का विश्वास खो चुकी है और आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
Advertisements…….





