State NewsUttar Pradesh

वैवाहिक परिचय समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 26 अप्रैल को

लखनऊ:
पटेल समाज कल्याण ट्रस्ट एवं कुर्मी क्षेत्रीय (पटेल) मैरिज ब्यूरो द्वारा वैवाहिक परिचय समारोह वर्ष 2025-26 का आयोजन आगामी 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को किया जाएगा। इस अवसर पर स्वर्गीय खुशीराम वर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम का आयोजन कालका रेवेल मैरिज लॉन, देवा रोड, लखनऊ में होगा। आयोजन की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी, जबकि दोपहर 1:30 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं 2:00 बजे सहभोज का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री राजेश वर्मा करेंगे। वहीं, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री नरेंद्र सिंह वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिनमें आईएएस (सेवानिवृत्त) श्री अरुण सिन्हा, आईएएस श्री हीरालाल, एडिशनल कमिश्नर (सेवानिवृत्त) श्री राधे श्याम सिंह, पीसीएस (सेवानिवृत्त) श्री बी.पी. सिंह तथा जॉइंट कमिश्नर (सेवानिवृत्त) श्री वी.के. चौधरी शामिल हैं।

आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों एवं परिवारजनों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर वैवाहिक परिचय समारोह में सहभागिता करें तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

कार्यक्रम के संयोजक नवल प्रकाश सिंह ने सभी से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button