HaryanaState News

हरियाणा में खेलों का स्वर्णिम दौर शुरू, सैकड़ों खेल नर्सरियों की सौगात


हरियाणा में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। पहली बार राज्य में बड़े स्तर पर सैकड़ों खेल नर्सरियों की शुरुआत की गई है, जिससे गांव और जिलों के युवाओं के लिए खेलों में आगे बढ़ने के नए अवसर खुलेंगे। यह पहल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

इन खेल नर्सरियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, पेशेवर प्रशिक्षण, संतुलित डाइट और आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपने कौशल को निखार सकें।

इस पहल से न केवल जिले में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। आने वाले समय में हरियाणा के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम होंगे।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के मामले में देश में अग्रणी है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार, सरकारी नौकरियां और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं।
उन्होंने बताया कि ओलंपिक खेल, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे मंचों पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य में विशेष सम्मान मिलता है।

सरकार द्वारा खेल नर्सरियों, आधुनिक स्टेडियमों और प्रोफेशनल कोचिंग सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए डाइट, प्रशिक्षण और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।श्री गौतम ने कहा कि यह पहल हरियाणा को खेल मानचित्र पर एक मजबूत और उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। युवाओं को सही दिशा, संसाधन और अवसर मिलने से राज्य की ‘स्पोर्ट्स पावरहाउस’ की पहचान और मजबूत होगी।यह पहल प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलते हुए खेलों के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेगी।

Related Articles

Back to top button