State News
पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

जन्मस्थली श्रीक्षेत्र चौंडी में सजेगी कविता और साहित्य की मनमोहक संध्या
पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली श्रीक्षेत्र चौंडी में एक भव्य एवं विशेष कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर के प्रतिष्ठित कवि अपनी ओजपूर्ण, भावपूर्ण एवं सरस कविताओं से साहित्य प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन 30 मई को सायं 6:30 बजे श्रीक्षेत्र चौंडी, जामखेड़, अहिल्यानगर, महाराष्ट्र में होगा। आयोजकों ने सभी साहित्य एवं कविता प्रेमियों से इस विशेष सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।
स्थान: श्रीक्षेत्र चौंडी, जामखेड़, अहिल्यानगर, महाराष्ट्र
दिनांक: 30 मई
समय: सायं 6:30 बजे



