National

चार लड़कों के साथ घर से भागी लड़की, शादी की बात आई तो हुई कन्‍फ्यूज, फिर इस तरह हुआ पति का चुनाव…

एक लड़की चार लड़कों के साथ घर भाग गई लेकिन जब बात शादी की आई तो वो कन्फ्यूज हो गई कि किससे शादी करें। उसे ये ही समझ नहीं आ रहा था उसे कौन सा लड़का ज्‍यादा पसंद है।

इसके बाद यह मामला पंचायत में गया और अंतत: पर्ची डालकर फैसला करना पड़ा। मामला उत्‍तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के टांडा कोतवाली के अजीमनगर थाना क्षेत्र का है। इसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले लड़की इन चार लड़कों के साथ घर से भाग गई थी। लड़कों ने लड़की को दो दिन अपनी रिश्तेदारी में छिपाए रखा लेकिन उसके बाद पकड़े गए।

चारों में से कोई लड़का नहीं करना चाहता था लड़की से शादी

इसके बाद जब लड़की से शादी को लेकर पूछा गया तो वो यह तय नहीं कर पा रही थी कि आखिर वह किसे अपना पति बनाए। उधर, लड़के भी उससे शादी करने तैयार नहीं थे।

चारों में से एक भी लड़का अपनी मर्जी से उससे शादी नहीं करना चाहता था लेकिन पंचायत के कहने पर उन्‍हें पर्ची डालकर लिए गए फैसले को स्‍वीकार करना पड़ा।

बच्‍चे ने निकाली पर्ची

पंचायत के फैसले के बाद चारों लड़कों के नाम की पर्ची एक कटोरी में डाली गई। फिर एक छोटे बच्‍चे से इसमें से एक पर्ची उठाने को कहा गया।

बच्‍ची के पर्ची निकालने के बाद यह मामला सुलझ गया। लड़की की शादी उस लड़के से तय हो गई जिसका नाम पर्ची में निकला था।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला की शहनाज गिल संग हुई शादी, इस खबर पर अब एक्टर ने दिया जवाब

यह भी पढ़ें: दीया मिर्जा से वैभव रेखी की शादी पर एक्स-वाइफ के कही यह बात

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क @adeventmedia:9336666601- 
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।
आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.
हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button