बरेली में ‘द रेजिडेंस’ को मिला कंप्लीशन सर्टिफिकेट, 14 महीने पहले पूरा हुआ प्रोजेक्ट

बरेली में ‘द रेजिडेंस’ परियोजना को मिला कंप्लीशन सर्टिफिकेट, RERA की समयसीमा से 14 महीने पहले पूरा हुआ प्रोजेक्ट
बरेली। रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी ओरिका एस्टेट्स ने बरेली स्थित अपनी प्लॉटेड रेजिडेंशियल परियोजना ‘द रेजिडेंस’ के लिए कंप्लीशन सर्टिफिकेट (पूर्णता प्रमाण पत्र) प्राप्त कर लिया है। बरेली विकास प्राधिकरण ने 27 अक्टूबर 2026 को यह प्रमाणपत्र जारी किया। खास बात यह है कि परियोजना को UP-RERA की निर्धारित समयसीमा 31 दिसंबर 2027 से करीब 14 महीने पहले पूरा कर लिया गया है।
जून 2024 में UP-RERA के तहत पंजीकृत इस परियोजना का विस्तार लगभग 6.38 एकड़ क्षेत्र में है। इसमें 111 आवासीय प्लॉट और एक कमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शामिल हैं। परियोजना में क्लब हाउस, जिम्नेजियम, योग एवं मेडिटेशन एरिया, खेल सुविधाएं, बच्चों के लिए पार्क और विकसित खुले स्थान जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
‘द रेजिडेंस’ परियोजना बरेली के पीलीभीत रोड पर बड़ा बाईपास के नजदीक स्थित है। यहां से दिल्ली, लखनऊ और शहर के अन्य हिस्सों तक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध है। इसके अलावा परियोजना एयरपोर्ट और तेजी से विकसित हो रहे व्यावसायिक एवं आवासीय क्षेत्रों के भी नजदीक है।
ओरिका एस्टेट्स के प्रमोटर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रसून चौहान ने कहा कि RERA की निर्धारित समयसीमा से एक साल से अधिक पहले कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त करना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि किसी भी डेवलपर के लिए परियोजना को समय पर पूरा करना घर खरीदारों से की गई सबसे महत्वपूर्ण प्रतिबद्धताओं में से एक है। यह उपलब्धि योजनाबद्ध निर्माण और ग्राहकों से किए गए वादों को पूरा करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
गौरतलब है कि ओरिका एस्टेट्स आवासीय और मिक्स्ड-यूज परियोजनाओं के विकास के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी की टीम को फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट डेवलपमेंट में 70 वर्षों से अधिक का सामूहिक अनुभव है। कंपनी अब तक 10 मिलियन वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र का विकास और बिक्री कर चुकी है।
इस परियोजना का विकास ओरिका होम्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। ‘द रेजिडेंस’ UP-RERA के तहत पंजीकरण संख्या UPRERAPRJ330166/06/2024 के अंतर्गत पंजीकृत है।
Advertisements….





