National

खौफनाक : 140 सांप पाल रखे थे घर में, मौत हुई तो महिला की गर्दन में लिपटा हुआ था अजगर

एक महिला सांपोंं से इतना प्यार करती थी कि उसने अपने घर में 140 सांपों को पाल रखा था। लेकिन उसकी मौत भी सांपों से प्यार की वजह से हुई।

अमेरिका के पश्चिमी राज्य इंडियाना के ऑक्सफोर्ड में रहने वाली इस महिला को उसके घर में जब मृत पाया गया तो उसके गले में एक अजगर लिपटा हुआ मिला था।

36 साल की लॉरा हर्स्ट ने अपने घर में 140 सांपों को पाल रखा था। जब उनकी मौत हुई तब उसके गले में 8 फुट लंबा अजगर लिपटा हुआ मिला था।

woman died python

महिला के पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के गले से अजगर को हटाया, लेकिन तब तक हर्स्ट की मौत हो चुकी थी।

उनके गले में सांप लिपटा हुआ था। शायद सांप ने ही हर्स्ट पर हमला किया होगा और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

पड़ोसी ने बताया कि 140 सांपों में से 20 सांप हर्स्ट ने खुद खरीदे थे। उनकी बॉडी को मैंने सबसे पहले देखा था। यह एक दु:खद घटना बताया है।

यह भी पढ़ें: सांप ने डसा तो उसे मारकर उतारी खाल, दूध-मसालों के साथ पकाया और खा गया; देखें खौफनाक Video

यह भी पढ़ें: एक बार में 100 सांपों से संबंध बनाती है यह नागिन, कई बार तो जान पर भी बन आती है

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क @adeventmedia:9336666601- 
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।
आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.
हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button