National

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई को दी श्रद्धांजलि,कहा उन्होंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी पर दिया जोर

आज पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की 126 वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। पीएम मोदी ने आगे यह भी कहा कि देसाई ने हमेशा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी पर जोर दिया। पीएम मोदी ने उनके राजनीतिक जीवन की सराहना करते हुए कहा कि देसाई केंद्र में गैर-कांग्रेसी सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले नेता थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, ‘मैं अपने पूर्व पीएम मोरारजीभाई देसाई को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। उन्होंने भारत को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। उन्होंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी पर जोर दिया।’

पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई

पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी 1896 को गुजरात के भदेली नाम के एक स्थान पर हुआ था। वह एक ब्राह्मण परिवार से थे। उनके पिता रणछोड़जी देसाई एक अध्यापक थे। मोरारजी देसाई के पिता उनके आदर्श थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में भाग लिया और 1977 से 1979 के बीच भारत के चौथे प्रधान मंत्री के रुप में जनता पार्टी द्वारा गठित सरकार का नेतृत्व किया। 10 अप्रैल, 1995 को पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button
Event Services