SocialUttar Pradesh

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के अन्याय के शिकार सभी है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के अन्याय के शिकार सभी है। भ्रष्टाचार, महंगाई से जनता की कमर टूट गई है। समाजवादी पार्टी जनाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा के वोट से समाजवादी पार्टी का वोट ज्यादा है। जनता का भरोसा भी सपा पर है। लोकतंत्र का बचाने के लिए इस बार बूथ स्तर तक लड़ाई होगी।
    श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा धोखा किसानों और नौजवानों को दिया है। किसानों से किए सभी वादे वादे ही रह गए है। गन्ना किसान अभी तक मारा-मारा फिर रहा है। नौजवान के पास रोजगार नहीं है। उसकी नौकरियां छिन गई हैं। महिलाओं का मान-सम्मान सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में अपराध बढ़े हैं।
     प्रदेश सरकार की विफलता तब चरम पर दिखाई दी जब कोरोना महामारी ने प्रदेश को अपनी गिरफ्त में रख छोड़ा था। भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के कारण बड़ी तादाद मे चिकित्सा सुविधाओं से वंचित लोग अपनी जान गंवा बैठे। आक्सीजन और दवाओं की कालाबाजारी के चलते किसानों की सांसे थम गई। भाजपा की अमानवीयता और संवेदनहीनता का इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि वह कोरोना के संक्रमण से हुई मौतों को ही नकार रहे है। मृृतकों के आश्रितो को सरकारी उपेक्षा के चलते न मृत्यु प्रमाणपत्र मिल रहा है नहीं आर्थिक मदद मिल रही है।
     वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। पिछड़े, दलित, आदिवासी और महिलाओं के अधिकार समाप्त किये जा रहे है। वर्तमान सरकार पिछड़ो की अनदेखी कर रही है। भाजपा-आरएसएस दोनो नफरत की राजनीति चला रहे हैं। समाज को बांटने का जहर फैला रहे है। जनता जानती है कि विकास और सद्द्भाव की राजनीति को समाजवादी पार्टी ही बढ़ावा देती रही है। इसलिए वह सन् 2022 में समाजवादी पार्टी को ही बहुमत में लाने के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Back to top button
Event Services