Uttar Pradesh

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल यूपी में 72 घंटे की सांकेत‍िक हड़ताल को ब‍िजलीकर्म‍ियों ने खत्‍म कर द‍िया। बता दें क‍ि ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से वार्ता के बाद ये घोषणा की गई। वहीं अबतक ज‍िनपर मुकदमा हुआ व ज‍िन्‍हें नौकरी से बर्खास्‍त क‍िया गया उनकी वापसी हो सकती है।

लखनऊ प्रदेश में 72 घंटे की सांकेत‍िक हड़ताल को ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से वार्ता के बाद विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की।

शैलेंद्र दुबे ने बताया कि वार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के साथ पिछले साल दिसंबर में हुए समझौते को लागू कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही, आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी, गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई को वापस लेने का भी आश्वासन दिया है।

बता दें क‍ि हड़ताल से प्रदेशभर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने पर सरकार ने हड़ताली बिजली कर्मियों के विरुद्ध शनिवार को कड़ी कार्रवाई की थी। कई दौर की वार्ता विफल होने के बाद सरकार ने हाई कोर्ट के आदेशों के क्रम में असंवैधानिक हड़ताल की अगुवाई कर रहे विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति में शामिल 22 नेताओं के विरुद्ध एस्मा (आवश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। छह नेताओं को निलंबित करने के साथ ही उन्हें लखनऊ के बाहर भेजने के आदेश द‍िए गए थे।

Related Articles

Back to top button
Event Services