Religious

आज का राशिफल 27 मई 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

पंडित प्रभा शंकर शुक्ल

मेष- आज गृह निर्माण सम्बन्धित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। गुरु का कुम्भ व चन्द्र का वृश्चिक गोचर आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- शनि का मकर में वक्री व चन्द्र का वृश्चिक गोचर आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के लोगों को प्रगति देगा। स्वास्थ्य के प्रति  लापरवाही से बचें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मिथुन- आईटी व मैनेजमेंट के लोग बुध व चन्द्रमा की अनुकूलता से अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। हेल्थ से तनाव संभावित है। पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रहेगी।

कर्क- संतान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व गुरु गोचर का सहयोग शिक्षा में सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में आशातीत सफलता को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

कन्या- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। बुध व चन्द्रमा बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में तनाव की स्थिति बन सकती है । शनि व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण नए बिजनेस डील की संभावना भी रहेगी। आसमानी रंग शुभ है।

वृश्चिक- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव होगा। व्यवसाय में शुभ लाभ संभावित है। नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।प्रत्येक कार्यों में सफलता के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

धनु-  व्यवसाय में आंशिक परिवर्तन के मार्ग बन सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राशि स्वामी शनि का मकर में वक्री गोचर व चन्द्र का वृश्चिक गोचर व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है।

कुंभ- राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। शिक्षा में सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक सुख मिल सकता है। आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मीन-  गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में सफलता की प्राप्ति कराएंगे। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय सम्बन्धी किसी विशेष कार्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। श्री सूक्त  का पाठ करें।

ज्योतिष संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें  पंडित प्रभा शंकर शुक्ल :-9335774404

Related Articles

Back to top button
Event Services