बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद,गुप्त नवरात्रि के समापन से पहले घर ले आएं ये चीजेंबना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद,
GUPT NAVRATRI

हर साल प्रकट नवरात्र की तरह ही 2 गुप्त नवरात्र भी मनाई जाती है। एक गुप्त नवरात्र माघ माह में आती है तो दूसरी आषाढ़ माह में। इस दौरान दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना करने का विधान है। माना जाता है कि इस दौरान देवियों की पूजा गुप्त रूप से करने से सिद्धियों की प्राप्ति हो सकती है। गुप्त नवरात्र की पूजा मुख्य रूप से अघोरियों और तांत्रिकों द्वारा की जाती है।
सुहागिन महिलाएं करें ये काम
यदि गुप्त नवरात्र के दौरान सुहागिन महिलाएं शृंगार की सामग्री खरीदती हैं, तो इससे उन्हें सदा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही महिलाएं, मां लक्ष्मी को भी श्रृंगार का सामान अर्पित कर सकती हैं। इससे मां प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाएं रखती हैं।
दूर रहती हैं धन की समस्या
गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे साधक पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। जिससे धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन मां लक्ष्मी की तस्वीर को घर लाते समय इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में वह कमल के फूल पर विराजमान हों और हाथ में सोने की मुहरें हों।
प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
यदि आप गुप्त नवरात्र में मां लक्ष्मी की कृपा के पात्र बनना चाहते हैं, तो इसके लिए कमल का फूल घर लाएं और पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को अर्पित करें। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को कमल का फूल प्रिय माना गया है।
बनी रहेगी बरकत
आप गुप्त नवरात्र में चांदी का सिक्का घर लेकर आ सकते हैं। ऐसा करना काफी शुभ माना गया है। ऐसा चांदी का सिक्का घर लाएं, जिसमें मां लक्ष्मी की तस्वीर बनी हो। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से परिवार में बरकत बनी रहती है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601