गंगा स्नान पर्व पर ब्रह्मचारी घाट मार्ग को मिली विकास और सौंदर्यीकरण की सौगात

सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण और लाइट पोल का जनप्रतिनिधियों ने किया लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
पीलीभीत। गंगा स्नान पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद पीलीभीत की ओर से शहरवासियों को विकास की सौगात दी गई। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, विधानसभा महिला विस्तारक डॉ. अर्चना पाटिल एवं पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ब्रह्मचारी घाट मार्ग पर कराए गए सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं स्थापित लाइट पोल का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर के प्रमुख धार्मिक एवं आवागमन वाले मार्गों का विकास कराना नगर पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। ब्रह्मचारी घाट मार्ग पर हुए विकास कार्यों से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं, मार्ग के सौंदर्यीकरण और बेहतर प्रकाश व्यवस्था से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ लोगों को भी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के सभी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। धार्मिक स्थलों और उनसे जुड़े मार्गों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
लोकार्पण कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार, सभासद वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह, साकेत सक्सेना, विपिन गंगवार, निज़ाकत अली कादरी, विकास बाबू, राशिद हुसैन, शरीफ अंसारी, जगन्नाथ लोधी, पंकज तिवारी, अनस अंसारी, इकबाल हजरत, अवतार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
Advertisements….





