स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तराखंड सरकार की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री धामी ने लाभार्थियों को सौंपी सब्सिडी, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून। उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लीन मोबिलिटी ट्रांजिशन पॉलिसी के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदूषण कम करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। क्लीन मोबिलिटी ट्रांजिशन पॉलिसी के माध्यम से इलेक्ट्रिक एवं स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और लोगों को पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और टिकाऊ विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को भी नई गति मिलेगी।
सरकार का मानना है कि ऐसी योजनाओं से आम नागरिकों में इलेक्ट्रिक और स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा राज्य में हरित परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Advertisement…..





